सीहोर। जिला पंचायत वार्ड 03 के अंतर्गत 0वीं एवं 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी बेटियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया गया. छात्रा प्रेक्षा बनवैया का भी सम्मान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अखिलेश राय एवं विशेष अतिथि के रूप में हितेश चौधरी उपस्थित रहे. अन्य अतिथियों में सीएसपी अभिनंदना शर्मा, अनुशा राठौर, पार्षद विशाल राठौर, डॉ. पुष्पा कन्नौजिया, कपिल परमार, यशिका सरकार, अजय ठाकुर एवं सचिन पंचाल उपस्थित रहे. सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. कार्यक्रम के आयोजक टीम हरीश गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ. कार्यक्रम मेंछात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.
