रखी से एक दिन पहले हांफता रहा शहर में ट्रैफिक

सतना: रक्षाबंधन से एक दिन पहले सतना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई. बाजारों में खरीदारी के लिए निकले लोगों को हर ओर जाम का सामना करना पड़ा. रीवा रोड, पानीलाल चौक, लालता चौक, बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक, स्टेशन रोड और अस्पताल चौक सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं. अव्यवस्थित पार्किंग और भारी भीड़ ने स्थिति को और गंभीर बना दिया.

सबसे बड़ी परेशानी यातायात पुलिस की गैरमौजूदगी रही. प्रमुख चौराहों और सड़कों पर ट्रैफिक अमले की अनुपस्थिति के कारण वाहन प्रबंधन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया. रीवा रोड पर रेंगते वाहन, बस स्टैंड और महेश्वरी स्वीट्स के आसपास की भीड़, तथा पानीलाल चौक पर जाम ने लोगों की दिनचर्या बाधित कर दी. शहरवासियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही ने जाम की स्थिति और बिगाड़ दी, जो घंटों तक बनी रही

Next Post

श्रोताओं को बेहद पसंद आते है राखी गीत

Sat Aug 9 , 2025
मुम्बई, (वार्ता) भाई.बहन के अटूट स्नेह को प्रदर्शित करने वाले त्योहार रक्षाबंधन के गीत श्रोताओं को बेहद पसंद आते है। निर्माता एल वी प्रसाद की 1959 में प्रदर्शित फिल्म छोटी बहन संभवतः पहली फिल्म थी. जिसमें भाई.बहन के प्यार भरे अटूट रिश्ते को रूपहले परदे पर दिखाया गया था । […]

You May Like