IPL के बीच मालदीव पहुंचे RCB के सभी प्लेयर, गुजरात से हार के बाद वैकेशन पर निकली टीम

RCB की टीम मालदीव में रिलैक्स कर रही है। 7 मई को लखनऊ के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले टीम एक हफ्ते की छुट्टी पर है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक नौ मैच खेलकर दूसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी प्लेयर्स मालदीव पहुंच गए हैं। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं और तीन मैच में हार मिली है। बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है और बचे हुए पांच में से केवल दो मैच जीतकर अंतिम चार का टिकट कंफर्म करवा सकती है।

7 मई को है अगला मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मुकाबला 7 मई को खेला जाना है, जहां उनके सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम होगी। वहीं इसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स तथा सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना होगा। इनमें से किसी भी दो मुकाबले में जात दर्ज कर आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

मालदीव पहुंची पूरी टीम
इससे पहले RCB टीम मालदीव पहुंची है, जहां टीम एक सप्ताह तक साथ में छुट्टियां बिताएगी। मालूम हो कि डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने अपना आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था, जहां गुजरात ने चार विकेट से पटखनी दी थी।

हालांकि, इस सीजन में केवल आरसीबी ही नहीं है जो टूर्नामेंट के बीच में छुट्टियां मनाने गई है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने भी मालदीव की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। वहीं पिछले साल केविन पीटरसन, जो दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे, वह भी मालदीव घमने गए थे और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रिप की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प
बता दें कि RCB के साथ ही पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावेदार हैं। SRH, RR और PBKS ने 6-6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो गुजरात टाइटंस ने अब तक 9 में से 5 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 10 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पंजाब किंग्स ने 8 में 6 और सनराइजर्स ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं।

IPL 2026 में RCB का स्क्वाड
विराट कोहली, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफ़ी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान और सात्विक देसवाल।

Next Post

चावल में साप्ताहिक नरमी; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sun May 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव टूट गये। वहीं, गेहूं और चीनी में टिकाव रहा। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 11 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,836 रुपये प्रति […]

You May Like