एनटीपीसी विंध्याचल आवासों से अधिकारियों का मोह बरकरार

सिंगरौली : एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्यनगर स्थित आवासीय परिसर में अधिकांश शासकीय अधिकारियों के लिए आवास आवंटित हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि स्थानांतरण होने के बाद भी दर्जनों अधिकारियों द्वारा आवंटित आवास खाली नहीं किए जाने की चर्चा है।आखिर ऐसी कौन सी वजह है कि तबादले के बाद भी अधिकारी इन आवासों का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं, यह स्थिति आवास आवंटन और उनके उपयोग की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। मामला तत्कालीन कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला से जुड़े आवास का भी है। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पूर्व वे एनटीपीसी विंध्याचल के शासकीय आवास में निवास करते थे।

सिंगरौली से स्थानांतरण के बाद वर्तमान कलेक्टर गौरव बैनल बैढ़न स्थित शासकीय आवास में रहने लगे। इसके बावजूद एनटीपीसी परिसर के उक्त बंगले पर आज भी चन्द्रशेखर शुक्ला के नाम का बोर्ड लगा होने की बात सामने आ रही है। आवास पर ताला लगा है, लेकिन बोर्ड अब तक नहीं हटाया गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आवास का आवंटन अब भी पूर्व कलेक्टर के नाम पर बरकरार है या फिर आवंटन निरस्त होने के बाद भी नामपट्टिका नहीं हटाई गई, कर्मचारी भी आपस में इसको लेकर कानाफूसी करते नजर आते हैं। इधर एनटीपीसी में ऐसे कई आवास हैं,जहां अधिकारियों के तबादला होने के बाद भी वर्षो से कब्जा है। करीब छ: महीने पूर्व तत्कालीन कलेक्टर गौरव बैनल ने एनटीपीसी से सूची मंगवाकर स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस भी जारी कराया था, लेकिन आगे की कार्रवाई नोटिस तक ही सीमित रह गई।

Next Post

भारत सरकार ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव, मुख्य कैटेगरी 13 से घटकर हुईं 9, आवेदन फॉर्म हुआ बेहद आसान

Thu Nov 12 , 2026
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत सरकार ने देश की वीजा प्रणाली में एक ऐतिहासिक और बड़ा सुधार किया है। गृह मंत्रालय द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारतीय वीजा की मुख्य श्रेणियों को 13 से […]

You May Like