शिवपुरी में कार पलटी, एक की मौत, दो युवती समेत चार घायल

शिवपुरी:नोहरी इलाके में रेलवे पुल के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।कार क्रमांक यूपी 80 एफबी 2581 में मयंक भदौरिया, प्रवीण सिंह, अभय सिंह, प्रियांशी राठौर और दीक्षा सेनी सवार थे।

ये सभी आगरा से उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन के लिए जा रहे थे। शिवपुरी के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में मयंक भदौरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रियांशी राठौर और प्रवीण सिंह को ग्वालियर रेफर किया गया है। अभय सिंह और दीक्षा सेनी का इलाज शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Next Post

शिवपुरी में फिर थार का कहर, दुकान में घुसकर दिव्यांग को किया घायल

Sun Apr 26 , 2026
शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबू क्वार्टर रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार कार एक बंद दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान के पास एक दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थार कार अचानक तेज गति […]

You May Like