ग्वालियर में रविवार को जुटेंगे आसाराम बापू के देशभर के भक्त

ग्वालियर: संत आशाराम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में 26 अप्रैल रविवार को प्रातः 11 बजे से आश्रम प्रांगण में माला पूजन और ऋषि प्रसाद साधक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आसपास के जिला, संभाग के साधकों के अलावा दिल्ली, जयपुर के वरिष्ठ सेवादार भी शामिल होंगे।ऋषि प्रसाद सेवा मंडल प्रभारी परमेश्वर भाई के मार्गदर्शन में साधक भक्तों की साधना सेवा के उद्देश्य से यह माला पूजन ऋषि प्रसाद साधक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

माला का मंत्रोच्चार सहित विधि पूर्वक पूजन होगा। भक्त गौ मूत्र, गंगा जल से स्नान के पश्चात पीपल के पत्तों पर माला स्थापित कर धूप दीप चंदन वंदन कर गले में संकल्प कर धारण करेंगे। साधकभक्त अमृतवाणी, ऋषि प्रसाद, सत्साहित्य हजारों परिवारों में पहुंचाने का संकल्प ग्रहण करेंगे। सभी साधक भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है। साधक भक्तों के आश्रम पहुंचने के लिए डीडी नगर, मुरार, हजीरा, बाड़ा, आनंद नगर से प्रातः9 बजे बसों की व्यवस्था भी रखी गई है

Next Post

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सिनेमा का डंका: FTII की शॉर्ट फिल्म 'शैडोज ऑफ द मूनलेस नाइट्स' प्रतिष्ठित ला सिनेफ सेक्शन के लिए हुई आधिकारिक तौर पर चयनित

Thu Apr 23 , 2026
हैदराबाद | भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि के रूप में, छात्र मेहर मल्होत्रा द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म ‘शैडोज ऑफ द मूनलेस नाइट्स’ को 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के ‘ला सिनेफ’ (La Cinef) सेक्शन के लिए चुना गया है। FTII ने सोशल मीडिया पर […]

You May Like