इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र के शीतल नगर में एक महिला के साथ घर में ही चोरी की घटना सामने आई है. पारिवारिक परिचित युवक, जो घर पर खाना खाने आता था, उसी पर अलमारी और सूटकेस से जेवर, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज पार करने का आरोप लगा है. पीड़िता ने विजय नगर थाने में आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है.फरियादी मंजूलता पति शैलेन्द्र कुमार जैन, निवासी शीतल नगर ने पुलिस को बताया कि उन्हें घर में चोरी होने का अहसास तब हुआ जब अलमारी के ऊपर रखा उनका सूटकेस गायब दिखा.
उन्होंने गोदरेज अलमारी का लॉकर चेक किया तो वहां रखे कीमती जेवर भी नदारद थे. पीड़िता ने अपनी बेटी सौम्या जैन से पूछताछ की, तो पता चला कि पिछले कुछ समय से अरिहंत जैन अक्सर घर पर खाना खाने आता था. परिवार को पूरा संदेह है कि अरिहंत ही सूटकेस और लॉकर से सामान चुराकर ले गया है.महिला ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए सामान में सूटकेस में रखी करीब 01 लाख रुपये की नकद राशि,सफेद मोती और सोने के पांच फल पेंडल वाला रानी हार, पंचाली मंगलसूत्र और चटाई वाली चांदी की पायल शामिल है.
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर आरोपी अरिहंत जैन को काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. अंततः उन्होंने विजय नगर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मंजूलता जैन की शिकायत पर आरोपी अरिहंत जैन के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है.
