मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता)फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के घर आज अक्षय तृतीया के दूसरे दिन माँ लक्ष्मी स्वरूप एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है, जिससे उनके परिवार में खुशियों की नई सौगात आई है। इस खुशी भरी खबर को बेहद खास अंदाज़ में उनके बेटे मीर ने अपने माता-पिता के सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया है। मीर ने बताया कि वह अब एक छोटी बहन का बड़ा भाई बन गया है।
बेटी के आगमन के साथ ही परिवार के लिए यह एक खूबसूरत नया अध्याय शुरू हो गया है, जो घर में अपार खुशियाँ लेकर आया है। इस घोषणा के बाद से ही फैंस और शुभचिंतकों की ओर से एटली के साथ बेटे मीर और प्रिया एटली को ढेर सारी बधाइयाँ और प्यार मिल रही हैं।
Next Post
राजनीतिक नियुक्तियों पर टिकी विंध्य की निगाहें
Mon Apr 20 , 2026
विंध्य की डायरी डा. रवि तिवारी: प्रदेश में निगम-मंडलो एवं प्राधिकरण में होने वाली नियुक्तियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. राजनीतिक नियुक्तियों का मामला फिलहाल फिर टलता नजर आ रहा है. शुक्रवार को हुई बैठक में इस बात के संकेत दिये गये है कि फिलहाल निगम , मंडल और […]

You May Like
-
4 weeks ago
नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दो और गिरफ्तार
-
11 months ago
शाजापुर में 221 विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल वितरित
-
11 months ago
मोहना के नाले में मिली शिवपुरी के युवक की लाश
-
8 months ago
एचडीएफसी एएमसी का मुनाफा 24 प्रतिशत बढ़ा
