खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत 

सतना :जिले के कोलगवां थाना अंतर्गत बाबूपुर चौकी क्षेत्र में रविवार को एक 16 वर्षीय किशोर की अवैध खदान में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान साइडिंग निवासी बरकत खान, पिता स्व. राजू खान के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बरकत रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ साइडिंग की लालपुर स्थित एक खदान में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक खदान के बीच गहराई में चला गया और डूब गया।

उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे बरकत खान को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन और साथी उसे तत्काल निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाबूपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
 लापरवाही पर फिर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्षेत्र में संचालित अवैध खदानें लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं, लेकिन इन पर रोक नहीं लगाई जा रही। लोगों ने प्रशासन से ऐसी खदानों को जल्द बंद कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Next Post

‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट

Mon Apr 20 , 2026
Varun Dhawan ने ‘व्याह करवा दो जी’ गाने का BTS वीडियो शेयर किया, जिसमें सलमान खान के साथ डांस करते हुए वह घबराते नजर आए। मजेदार माहौल और वरुण धवन और सलमान खान की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया वरुण धवन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म […]

You May Like

मनोरंजन