
रीवा। रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां पर चोरों ने घर से बाइक चुराई फिर उसी बाइक से घर में रखे दो भरे गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गया. चोरों ने घर से और कोई कीमती सामान नहीं चुराया सिर्फ बाइक और सिलेंडर लेकर फरार हो गए. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमे चोर बाइक से सिलेंडर लेकर जाते नजर आ रहे है. पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. अक्सर आपने चोरी की कई खबरें सुनी होंगी, लेकिन समान थाना क्षेत्र से जो मामला सामने आया है, उसने पुलिस और आम जनता दोनों को हैरान कर दिया है. चोरों ने यहां सोने-चांदी और नगदी को छोडक़र गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए. यह पूरी घटना रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र की है. चोरों ने पहले घर में खड़ी बाइक चुराई फिर घर के अंदर से कुछ और नहीं बल्कि दो भरे हुए गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए. हैरान करने वाली बात यह है कि घर में अन्य कीमती सामान भी मौजूद थे, लेकिन चोरों ने उन्हें हाथ तक नहीं लगाया, उनकी पूरी दिलचस्पी सिर्फ मोटर साइकिल और दो सिलेंडरों में थी. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो चोर बाइक में सिलेंडर लेकर जाते नजर आ रहे है. घटना के बाद पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
