परिसीमन के बहाने महिला आरक्षण का विरोध कर रहा विपक्ष : शाह

नयी दिल्ली 17 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में शुक्रवार को कहा कि विपक्ष परिसीमन के बहाने महिला आरक्षण का विरोध कर रही है।

श्री शाह ने संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026, और उससे जुड़े दो अन्य विधेयकों पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि पूरी चर्चा में विपक्षी दलों ने घुमा फिराकर महिला आरक्षण का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह तरीकों का विरोध नहीं महिला आरक्षण का विरोध है। इस तीन विधायक में सरकार का उद्देश्य है महिला सशक्तिकरण करने वाले सुधार को समयबद्ध तरीके से कराकर 2029 के चुनाव में इसका इंप्लीमेंट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सदन में विरोध करने वाले लोग बता सकते हैं कि 39 लाख लोग जिस संसदीय क्षेत्र में है क्या एक सांसद उनकी समस्याओं का समुचित समाधान कर सकता है। संतुलित समावेशी और व्यावहारिक ढांचा तयार करने की जिम्मेदारी मोदी सरकार को मिली है। संघीय संतुलन बनाना और राज्यों के बीच शक्तियों का संतुलन बनाना सरकार की जिम्मेदारी है।

गृह मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण संतुलित संघीय ढांचे के निर्माण के लिए यह विधेयक लाया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के इम्प्लीमेंटेशन के लिए विधेयक लाना आवश्यक हो गया। उन्होंने कहा कि 127 सीटें ऐसी है जहाँ बीस लाख मतदाता है कहीं पर चालीस लाख मतदाता है जिससे मतों का मूल्य एकसमान नहीं हो पता है। कांग्रेस पार्टी ने पहले भी देश की जानता को परिसीमन से वंचित रखा था और आज परिसीमन से वंचित रखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग सब समझ रहे हैं कि देश की आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए विधेयक लाया गया है लेकिन वे जानबूझकर इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोते को जगाया जा सकता है लेकिन जो सोने का नाटक करे तो उसे कैसे जगाया जा एकता है। उन्होंने कहा कि हर राज्य की सीटों का पचास प्रतिशत बढ़ा रहे हैं। इससे किसी भी राज्य में लोकसभा की सीटें कम नहीं होगी।

गृह मंत्री ने कहा, ” हम जाति जनगणना करायेंगे। मैं सदन को आश्वस्त करता हूँ कि जनगणना में जाति की भी गणना होगी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी को संशय करने की आवश्यकता नहीं हैं। विपक्ष हमें उलझना चाहते है उनको जाति जनगणना से कोई लेना देना नहीं है।”

उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रांति फैला रहा कि जाति जनगणना को टालने के लिए विधेयक लाया गया जो पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि दक्षिण के राज्यों का उतना अधिकार है उतना ही दूसरे इलाके का है। देश को उत्तर दक्षिण में नहीं बाँटना चाहिए। हम उत्तर दक्षिण का भेद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा बाल सफेद हो जाएगा सत्ता में नहीं आ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब तक एक भी ओबीसी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग बनाया। कांग्रेस सिर्फ ओबीसी की बात करती है लेकिन मोदी सरकार ने वास्तव में ओबीसी के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कई बार सदन में आया और उसे पारित नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी की समर्थक पार्टी ने महिला आरक्षण का विरोध किया इसका मतलब सरकार के इशारे पर विरोध किया गया यानी वह महिला आरक्षण लाना नहीं चाहते थे। पहली बार मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया गया। विपक्ष आज यहाँ महिला आरक्षण का विरोध कर रहा है उसको चुनाव में महिलायें जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि पहले जिन्होंने महिला आरक्षण को पारित नहीं किया है वही आज भी इसके पारित होने में किंतु परंतु लगाकर रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ग्यारह साल में महिलाओं का जीवन सुचारू रूप से चलाने के लिए पंद्रह करोड़ घर को नल से जल दिया गया। हमारी सरकार ने जेंडर बजटिंग में पाँच लाख करोड़ का प्रावधान कर रिकॉर्ड बनाया है। हम महिला को आरक्षण देने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

 

 

 

Next Post

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में एमडीएमए सप्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Fri Apr 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की सेंट्रल रेंज ने दक्षिण दिल्ली में सक्रिय एमडीएमए (एक्स्टसी) सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर […]

You May Like