
भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने चार मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सभी आरोपी एक ही घर के हैं. मामले की शिकायत के बाद आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है.
जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय युवती ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता का आरोप है कि ईदगाह हिल्स में उसकी मौसी का घर है और उसी मोहल्ले में रहने वाला आरोपी परवेज मियां और उसके तीन लड़के शादाब, आसिफ और अरबाज आती जाती महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करते हैं. पीड़िता जब भी अपनी मौसी के घर आती-जाती है, तो आरोपी लगातार हरकतें करते हैं. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी भी की. परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस में प्रकरण दर्ज होने की सूचना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस कर रही है.
