एमपी बोर्ड की मेरिट में छतरपुर के 39 विद्यार्थियों का जलवा

छतरपुर। मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा में छतरपुर जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में जिले के कुल 39 छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया है, जिसमें 10वीं के 20 और 12वीं के 19 विद्यार्थी शामिल हैं। खास बात यह रही कि इनमें से अधिकांश छात्र शासकीय विद्यालयों से हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद यह सफलता हासिल की।

कक्षा 10वीं में नमन पटेल ने 496 अंक के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुषी तिवारी ने 495 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। निहारिका सेन, सुहाना चौरसिया और संजना राजपूत ने 494 अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। अन्य कई विद्यार्थियों ने भी टॉप-10 में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया।

 

वहीं कक्षा 12वीं में कला संकाय के आकाश अहिरवार ने 489 अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। मुस्कान रावत दूसरे स्थान पर रहीं। गणित, कृषि, जीव विज्ञान और अन्य संकायों में भी छात्रों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

इन मेधावी छात्रों की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

कृषक की पुत्री हर्षदा विरखरे ने बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के टॉप टेन की सूची में हासिल किया तीसरा तथा जिले में प्रथम स्थान

Wed Apr 15 , 2026
पांढुरना। नगर जिला मुख्यालय के संदीपनी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी हर्षदा विरखरे ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में तीसरे तथा छिंदवाड़ा,पांढुरना जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ अपने माता-पिता तथा गांव […]

You May Like