नशे का कारोबार करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार

सतना: मैहर जिले की अमरपाटन पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। शहर के व्यस्त बस स्टैंड इलाके में स्थित अपने घर से नशे का नेटवर्क चलाने वाले पति-पत्नी के कब्जे से पुलिस ने 14 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है।अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि सोमवार शाम को पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी।

सूचना के अनुसार, बस स्टैंड के समीप एक मकान में अवैध नशीली सिरप की बिक्री की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एएसआई अनिल त्रिपाठी और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घर के पिछले हिस्से में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 14 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोविंद जैन उर्फ बिज्जू जैन (उम्र 30 वर्ष) निवासी सतना रोड अमरपाटन और उसकी पत्नी आराधना जैन (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर काफी समय से युवाओं को नशा परोस रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मुख्य सप्लायर फरार
पूछताछ में इस नशे के कारोबार के पीछे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, इस खेप का मुख्य सप्लायर प्रिंस जायसवाल है, जो फिलहाल फरार है। प्रिंस के खिलाफ सतना जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Next Post

‘बॉर्डर 3’ की तैयारी शुरू, सनी देओल फिर दिखाएंगे देशभक्ति का दम

Wed Apr 15 , 2026
सनी देओल की हिट फ्रेंचाइजी ‘बॉर्डर’ का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 3’ पर काम शुरू हो चुका है और इसे 2027 की बड़ी वॉर फिल्म माना जा रहा है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर और बॉर्डर 2 की सफलता के बाद अब मेकर्स ने […]

You May Like