भोपाल: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इला तिवारी ने पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठकें आयोजित की. बैठकों में करों की वसूली के माध्यम से राजस्व को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. पंचायत स्तर पर निवासरत परिवारों, संस्थाओं एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से देय करों की वसूली कराई गई. वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले की सभी ग्राम पंचायतों द्वारा राशि रू. 5.15 करोड़ रुपए का राजस्व वसूला गया. राजस्व की वसूली कर प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, टैक्स सखी एवं ग्राम रोजगार सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिन्होंने निरंतर प्रयास करते हुए कर संग्रहण को जनअभियान का स्वरूप प्रदान किया.
बैंक सखियों टैक्स में जनपद फंदा शीर्ष पर
फंदा जनपद की सीईओ शिवानी मिश्रा के निर्देशन में 4.5 करोड़ टैक्स कलेक्शन कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जनपद फंदा की 5 ग्राम पंचायतों में बगरोदा में लगभग 27.92 लाख, मुबारकपुर में 19.14 लाख, महाबडिय़ा में 18.99 लाख, छावनी पठार में 17.32 लाख एवं झागडिय़ा खुर्द में 16.52 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त करने वाली पंचायतों में शामिल है जबकि 96 गाम पंचायतों से कुल 4.5 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है.
