ग्वालियर: मध्य प्रदेश पुलिस में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 679 पदों को भरा जाएगा। अगर आप पुलिस बैंड का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन अवसर है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यह भर्ती सामान्य कॉन्स्टेबल पदों से थोड़ी अलग है क्योंकि यह मुख्य रूप से ‘पुलिस बैंड’ के लिए है। कुल 679 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।शैक्षणिक योग्यता: सामान्य/एससी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।
संगीत का ज्ञान: यह बैंड कैडर की भर्ती है, इसलिए उम्मीदवारों को विभिन्न वाद्य यंत्रों को बजाने का ज्ञान और अनुभव होना चाहिए। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के संगीत कौशल का परीक्षण भी किया जा सकता है।समय सीमा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तय की गई है।
