
रीवा। रीवा जोन की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के साथ शिकायतों का त्वरित निराकरण की पहल के साथ जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार का शुभारंभ किया गया है. यह अभियान 77 थानो 64 चौकियों में चलेगा. जनता थाने में नही जाएगी बल्कि पुलिस जनता के द्वार खुद पहुंचेगी.
जहा शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा. पुलिस के आला अधिकारी कभी भी जन चौपाल का औचक निरीक्षण कर सकते है. रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत ने अपनी नई सोच के साथ कानून व्यवस्था को और सरल बनाने के लिए साथ ही आम जनता को सुविधा सुगम कराने के लिए एक नए अभियान की शुरुआत की है. पुलिस कंट्रोल रूम में मीडिया से चर्चा करते हुए आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी शैलेंद्र सिंह, एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि रीवा जोन के 77 थानों और 64 पुलिस चौकिया में हर माह के 1 दिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक चौकी और पुलिस थाना क्षेत्र के किसी एक स्थान पर जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वारा कार्यक्रम चलाया जाएगा. आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि अब जनता पुलिस के पास नहीं पुलिस जनता के पास जाएगी उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत इस मंगलवार से की जाएगी जो हर माह के 1 दिन आयोजित किया जाएगा. अभियान के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक डीआईजी और आईजी किसी भी स्थान पर पहुंच कर इसका निरीक्षण कर सकते हैं और कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.
