बिहार के डिप्टी सीएम बोले – भाजपा जातीय जनगणना की विरोधी नहीं

ग्वालियर। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नगर प्रवास के दौरान नवनिर्वाचित सांसद भारत सिंह कुशवाह के निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा जातीय जनगणना कराने के विरोध में नही हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्पष्ट कर चुके हैं। कौन-कौन कितनी संख्या में हैं और उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति क्या है। इसका पता चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस पर काम कर रहे हैं कि आरक्षण के दायरे में होने के बाद भी कुछ वर्ग गरीब क्यों है। ताकि वे लोग भी विकास की दौड़ में बराबरी से सहभागिता कर सकें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में मध्य प्रदेश का अहम योगदान है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट के मामले में जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर साक्ष्य जुटा रही है। सीबीआई को भी पड़ताल के लिए लगाया गया है। इस कांड में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।साक्ष्य मिलने पर जेल में डाला जायेगा।नये कानून के तहत सभी आरोपित को दस वर्ष की कैद की सजा दिलाने का काम किया जायेगा। चौधरी ने कहा कि मैंने सिर पर मुरेठा नितिश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने के संकल्प के साथ बांधा था। यह संकल्प पूरा हो चुका है। एक बार नितिश कुमार मुख्यमंत्री पद से हट चुके हैं। दोबारा भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने हैं। हम भी लव-कुश वंश के हैं। संकल्प पूर्ण होने पर दो जुलाई को अयोध्या जा रहा हूं। प्रभु श्रीराम के दर्शन कर यह मुरेठा खोलूंगा।

Next Post

यात्रियों की भीड़, कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon Jun 24 , 2024
ग्वालियर। 1 जुलाई से बच्चों के स्कूल शुरू हो जाएंगे। स्कूल खुलने से पहले ही विभिन्न स्थानों पर घूमने गए माता-पिता बच्चों को लेकर वापस लौटने लगे हैं। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ने लगी है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने ट्रेन नंबर […]

You May Like