प्यारेलाल खंडेलवाल की जयंती पर सीएम सीएम डॉ यादव का नमन, बताया प्रेरणास्रोत

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे प्यारेलाल खंडेलवाल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे खंडेलवाल जी को शत्-शत् नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्यारेलाल खंडेलवाल ने अनगिनत कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संयम और सहिष्णुता की सीख दी तथा उन्हें विचारधारा पर दृढ़ता से खड़े रहने का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और चिंतन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडेलवाल के आदर्श और सिद्धांत समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

 

Next Post

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायलः दो की हालत गंभीर

Mon Apr 6 , 2026
सीधी:सीधी-पटपरा मार्ग के कारूभारत क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल सीधी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम डेम्हा निवासी संजय सिंह […]

You May Like

मनोरंजन