सीहोर। विधायक सुदेश राय ने 15 ग्राम पंचायतों में जनता को पीने का पानी उपलब्ध कराने और आग बुझाने के काम में आने वाले फाइटर टैंकरों का वितरण किया. विधायक सुदेश राय ने फाइटर टैंकर की मोटर चलाकर पानी के प्रेशर को देखा.
विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में भाजपा के झंडों के साथ ट्रैक्टर और फाइटर टैंकर रैली के रूप में विधायक कार्यालय से अटल चौक, बड़ा बाजार, पान चौराहा, कोतवाली चौराहा, इंग्लिशपुरा, भोपाल नाका होते हुए गांव रवाना हुए.
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय ने विधायक विकास निधि से स्वीकृत पेयजल फाइटर टेंकरों का वितरण किया. फाइटर टेंकरों को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच सचिव एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सासंद आलोक शर्मा, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के जनहितैशी प्रयासों के साथ हम जनता की सेवा कर रहे हैं. विधानसभा क्षेत्र में अरबों रुपए के विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं. ग्रामीण जनता को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.
कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने विधायक विकास निधि से विधानसभा क्षेत्र जनपद पंचायत सीहोर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चांदबड जागीर,छतरपुरा, पीलूखेड़ी,घाटपलासी,कचनारिया,मानपुरा,मगरदा,सुआखेड़ी,पडिय़ाला,बमूलिया,दोराहा,बरी,नाईहेडी,बराड़ीकलां,जमोनिया तालाब और ग्राम पंचायत सेमरादांगी को नि:शुल्क पेयजल के लिए एचडीपीई लाईंड जी.आई. वाटर टेंकर क्षमता 5500 लीटर विथ पॉवर पम्प सहित खरीद कर प्रदान किए गए हैं. इस प्रकार कुल 38,64,675 रुपए के फाइटर टेंकरों का वितरण किया गया.
कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, सीताराम यादव, रिंकू जायसवाल,सुदीप प्रजापति, सुशील ताम्रकार, प्रीतम गौर, गोविंद पाटीदार, एलम सिंह दांगी, सरपंच राकेश मेवाड़ा, बद्री प्रसाद गौर, बृजकिशोर मीना, उमाशंकर दांगी, कमल लोधी, राकेश वर्मा, जगदीश गुर्जर, मोहन मीणा, बलवीर दांगी, द्वारका प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश गौर, राम सिंह गौर, रामनारायण मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे.
