सतना: कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलो द्वारा जनता में निरंतर झूठी और भ्रामक सूचनाए प्रसारित किये जाने के खिलाफ भाजपा द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’’ अभियान के अन्तर्गत भाजपा नेताओ द्वारा विट्स कालेज में युवा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे के मुख्यआतिथ्य, प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह परिहार, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डाॅ. स्वप्ना वर्मा, संयोजक प्रबल श्रीवास्तव, प्रभारी ऋषभ सिंह, यश यादव की विशेष मौजूदगी में आयोजित हुए कार्यक्रम मंे पार्टी नेताओ ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओ द्वारा जनता के बीच फैलाये जा रहे झूठ और फरेब से अगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओ को कटघड़े मे खड़ा करके देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।
संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे ने युवाओ से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर देश मंे भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। जनता को गुमराह करने और संवैधानिक संस्थाओ का सवाल खड़ा करने की बजाय कांग्रेस को लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनहित के मुद्दो पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होने युवाओ से अपील करते हुए कहा कि जब देश के संवैधानिक संस्थाओ को कमजोर करने की कोशिश की जा रही हो ऐसी स्थिति मंे हर युवा की जिम्मेदारी बनती है कि वह इन आरोपो औैर दाबो के सम्ब्बन्ध मे जनता के बीच पहुचकर उन्हे सावधान करे। प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल निजी स्वार्थ के लिए सार्वजनिक संस्थाओ के विश्वास को कमजोर करने का काम कर रही है सत्ता के लालच मे विपक्ष ने अपवने संकीर्ण राजनैतिक हितो को राष्ट्रीय हितो से ऊपर रखा और घुसपैठियो को समर्थन देकर देश के लोकतंत्र पर हमला किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश के लोकतंत्र को जिस प्रकार से कमजोर करने की लगातार कोशिश कर रही है उससे यह साबित हो गया है कि कांग्रेस सत्ता प्राप्त के लिए निचले से निचले स्तर तक जा सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवाओ का आव्हान करते हुए कहा कि देश की लोकतंत्र की मजबूती मे उनकी एक बड़ी भूमिका है और इस लोकतंत्र को कमजोर करने वालो को जबाव जरुर देना चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश यादव ने अपने सम्बोधन मे कहा कि ‘‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’’ अभियान विपक्ष के राजनैतिक एजेन्डे को न केवल बेनकाब कर रहा है बल्कि भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओ मे जनता के विश्वास को मजबूत कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रियंक त्रिपाठी ने किया।
ये रहे मौजूद:- गीतेश्वर सिंह, मुरारी सोनी, जयप्रताप गुप्ता, अतुल शुक्ला, मनीषा सिंह, ध्रुव सिंह, सौभाग्य केशरी, अरविन्द मिश्रा, महेन्द्र पाण्डेय, बालकृष्ण शुक्ला, प्रियंक त्रिपाठी, हिमांशू सिंह, सुयश ताम्रकार, शिवम बढ़ौलिया, सौरभ सिंह, शिवाकान्त पाण्डेय, धीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या मे युवा एवं छात्र मौजूद रहे।
