पवन सिंह की बायोपिक फिल्म ‘पावर स्टार’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक पवन सिंह की रियल और रील लाइफ बनी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

भोजपुरी सिनेमा में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी स्टार के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म में खुद उसी अभिनेता ने खुद का किरदार जिया है।

भोजपुरी सिनेमा में पहली बार है जब फिल्म पवर स्टार खुद पवन सिंह ने केंद्रीय भूमिका निभाई है।
इस फिल्म में पवन सिंह और मधु शर्मा की मुख्य भूमिका है।

फिल्म ‘पावर स्टार’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
फ़िल्म पवन सिंह की लाइफ स्टाइल पर आधारित है, रीयल लाइफ में जैसे पवन सिंह हैं, वैसे ही इस फ़िल्म में भी वे दिखेंगे।

मैड्ज मूवीज बैनर के तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं।

इस फ़िल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया है।
फिल्म पावर स्टार में पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह ‘टाइगर’, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे।
साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति इस फ़िल्म में होगी।
फ़िल्म के डीओपी वासु हैं।
कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखी है।
पटकथा, संवाद जावेद अहमद ने लिखा है।
जंगली म्यूज़िक टीम मंदार ठाकुर, गौरी यादवाडकर, नीलकंठ पंडित हैं।
संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम ​​आकाश ने गीतकार विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी, रोशन सिंह विश्वास, प्रिंस प्रियदर्शी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है।
एडिटर गुरजेंट सिंह, एक्शन मास्टर एस. मल्लेश, कोरियोग्राफर संजीव शर्मा, प्रसून यादव, राहुल हैं।
कार्यकारी निर्माता मनोज रावले, लाइन प्रोड्यूसर रिजवान खान, आर्ट डायरेक्टर शेरा हैं।
कॉस्ट्यूम विद्या – विष्णु का है।

इस फ़िल्म का म्यूज़िक बहुत जल्द टाइम्स म्यूज़िक भोजपुरी ( जंगली म्यूज़िक) पर रिलीज़ होने वाला हैं।

Next Post

तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौत

Mon Jun 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के सावेंर रोड़ स्थित दीपमाला ढाबे के आगे गुरुकृपा रेस्टोरेंट के पास उज्जैन से आ रही तेज रफ्तार भाटी बस की चपेट में आने से फैक्ट्री से लौट रहे युवक की मौत होगई.थाना […]

You May Like