आईएमडीबी शीर्ष 250 भारतीय फिल्मों की सूची में 12वीं फेल नंबर वन पर

मुंबई, (वार्ता) इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) ने शीर्ष 250 भारतीय फिल्मों की सूची जारी की है, जिसमें विधु विनोद चोपड़ा निर्मित-निर्देशित फिल्म 12वीं फेल नंबर वन पर है।

आईएमबीडी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शीर्ष 250 भारतीय फिल्मों की सूची जारी की है।इस लिस्ट में आईएमडीबी ने वर्ष 1913 से लेकर वर्ष 2024 तक की फिल्मों के नाम शामिल किए हैं।सूचीबद्ध फिल्मों के लिए 80 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाले।इस सूची में पहले स्थान पर फिल्म 12वीं फेल है। 12वीं फेल इसी नाम से आई हिंदी उपन्यास का फिल्मी रूपांतरण है। इस किताब को अनुराग पाठक ने लिखा है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य किरदार निभाया है। इसके अलावा उनके साथ मेधा शंकर, भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 12वीं फेल को कई पुरस्कार समारोह में पुरस्कार मिले हैं।

आईएमडीबी की टॉप 10 की सूची में 1. 12वीं फेल, 2. गोल माल, 3. नायकन,4. द वर्ल्ड ऑफ अप्पू, 5.अंबे शिवम, 6. पेरीयेरुम पेरुमल, 7. 3 इडियट्स,8. #महाराजा,9. मणिचित्राथाझु, और 10. होम शामिल है।सूची में सर्वाधिक सात फिल्में फिल्मकार मणिरत्नम की है,छह फिल्मों के साथ अनुराग कश्यप दूसरे स्थान पर हैं।

Next Post

घर-घर घटस्थापना के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय पर्व

Fri Oct 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शहरभर में दुर्गोत्सव की धूम, भक्ति में लीन शहर इंदौर: गुरूवार को घटस्थापना के साथ नौ दिनी शारदीय नवरात्रि उत्सव शुरू हो गया. शुभ मुहूर्त में घरोंघर घट स्थापना की गई. इसके साथ ही पंडालों में भी […]

You May Like