
भोपाल। एमपी नगर इलाके में सड़क पर रात के समय चार युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. संचालित एक क्लब के बाहर युवतियों की आपस में जमकर हाथापाई हुई. इस घटना के कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. हालांकि इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज अबतक नहीं कराई गई है.
जानकारी के मुताबिक रविवार-सोवार की दरमियानी रात को क्लब में शराब पार्टी चल रही थी. आरोप है कि इसमें शामिल हुई चारों युवतियां जब रात करीब 2:30 बजे क्लब के बाहर निकली, तो बीच सड़क पर हंगामा करते हुए एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगीं. लड़ाई को रूकवाने के लिए कुछ युवक उनके बीच में भी आए. बताया जा रहा है कि युवतियों की आपसी मारपीट में एक युवती को गंभीर चोटें आई है. घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नशे में धुत युवतियों के बीच हुआ यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि सभी ने आपस में लात-घूंसे चलाए. युवतियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई इसकी भी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है.
जानकारी के मुताबिक एमपीनगर इलाक के जोन-1 और जोन-2 में लगभग तीस अधिक क्लब वर्तमान में संचालित हैं. इन क्लबों का समय 11.30 तक निर्धारित है. इसके बावजूद शासन के नियमों का उल्लघंन कर क्लबों को देर रात तक चलाया जा रहा है.
इस घटना पर एसीपी मनीष भारद्वाज ने कहा कि संबंधित क्लब के मैनेजर को थाने बुलाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. इस मामले में एमपी नगर थाने में किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
