
भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने रोड़ रोलर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 42 लाख रूपये का सामान भी बरामद कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक 26 मार्च को फरियादी रंजीत सिंह (28) निवासी बरेली उ.प्र हाल पता भोजपुर रोड ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. रंजीत ने पुलिस को बताया कि वह एक कम्पनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर हैं और कन्सट्रक्शन का काम देखते हैं. कम्पनी का काम 11 मील से बंगरसिया तक 4 लेन रोड निर्माण का काम चल रहा है. काम करने के बाद कम्पनी की सारी मशीनें 11 मील के पास रोड़ के किनारे खड़ी करते है. 23 मार्च की रात को कम्पनी का रोड रोलर रोड के किनारे खड़ा किया गया था और 24 मार्च की सुबह रोलर गायब मिला, जिसकी कीमत करीबन 42,30,890/- रूपये आंकी गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर तहकीकात शुरू की. पुलिस की तलाश के दौरान आरोपी इन्द्रजीत गुरेजा (49) निवासी 11 मील को पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपी के पास से मिले चोरी के रोड रोलर को जब्त कर कार्रवाई की.
