अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

मुलताई। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में टीआई नरेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। 25 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा। उनके कब्जे से करीब 39.84 लीटर देशी, मसाला और अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 17,980 रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास शराब रखने व बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

Next Post

​8 लाख था बेस प्राइज, 11.05 लाख में नीलाम हुई खजूरी सड़क पंचायत की पहली दुकान

Fri Mar 27 , 2026
भोपाल। जनपद फंदा की ग्राम पंचायत खजूरी सडक़ में गुरुवार को पंचायत की 25 दुकानों की नीलामी की गई जिसमें सबसे पहले नंबर की दुकान की बोली 11 लाख पांच हजार रुपए की लगाई गई. इन दुकानों का अभी निर्माण कार्य चल रहा है. इन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया कार्यपालन […]

You May Like