सस्ती सौर ऊर्जा के बावजूद बिजली महंगी करने की तैयारी, 5% तक बढ़ सकते हैं दाम

भोपाल: प्रदेश में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर सरकार और कंपनियां लागत बढ़ने का हवाला दे रही हैं, वहीं सस्ती सौर ऊर्जा के बढ़ते उत्पादन के बावजूद दरों में वृद्धि का प्रस्ताव सवालों के घेरे में है।पावर मैनेजमेंट कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में 10.19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवाई पूरी कर ली है।

संकेत हैं कि अंतिम वृद्धि चार से पांच प्रतिशत के आसपास रह सकती है, जो एक अप्रैल से लागू हो सकती है।कंपनियों का तर्क है कि 6,043 करोड़ रुपये से अधिक के घाटे, पुराने प्रस्तावों की अस्वीकृति और स्मार्ट मीटर सहित अन्य खर्चों के कारण यह बढ़ोतरी जरूरी है।

लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जब सौर ऊर्जा तीन रुपये प्रति यूनिट से भी कम दर पर उपलब्ध है और प्रदेश में इसकी क्षमता 5,781 मेगावाट तक पहुंच चुकी है, तो बिजली की कुल लागत में कमी दिखनी चाहिए।ऐसे में दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला माना जा रहा है, जिससे सरकार के उस दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बिजली सुधारों का भार जनता पर नहीं पड़ेगा।

Next Post

मोदी शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

Thu Mar 26 , 2026
गौतमबुद्धनगर 26 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की […]

You May Like