
सारनी। बिजली उत्पादन मे निष्ठा और समर्पण की भावनाओं के साथ काम करने वाले कर्मचारी को सच्चा कर्मवीर होता है उपरोक्त उदगार पावर प्लांट सारनी के मुख्य अभियंता एस के लिल्लोरे ने पावर हाउस दो एवं तीन के कॉन्फ्रेंस हाल मे उत्पादन कर्मवीर दिवस पर व्यक्त किए है. उन्होंने कहा कि निष्ठा समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने काम को करने से प्ररेणा मिलती है. यहीं सच्चे कर्मयोग की पहचान है. मंडल सूत्रों ने कहा कि मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने बिजली उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्पादन करने वाले कर्मवीरो का सम्मान करने की मंशा से उत्पादन कर्मवीर दिवस मनाया है. इस मौके पर पावर प्लांट मे बिजली उत्पादन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पांच कर्मचारीयो का 5100-5100 की प्रोत्साहन राशी, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्माननीत किया है. कार्यक्रम मे अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजीव गुप्ता, मनीष शर्मा, चीफ केमेस्ट पीयूष गुप्ता मौजूद थे.पावर जनरेटिंग कंपनी ने उत्पादन कर्मवीर के रूप मे सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अरुण मिश्रा. भोजराज परमार,सुदीप वर्गीय को चयनित किया है. सभी चयनित कर्मवीरो का मुख्य अभियंता से सम्मान कर राशी भेट की है. अंत मे मुख्य अभियंता श्री लिल्लोरे ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बिजली उत्पादन मे निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ काम करने की शपथ दिलाई है.
