कठौतहा वन क्षेत्र के पहाड़ों में लगी भीषण आग, डेढ़ किलोमीटर तक जंगल खाक

सीधी। चुरहट रेंज के वन परिक्षेत्र कठौतहा अंतर्गत बढ़ौरा एवं बरिगवां के पहाड़ में मंगलवार दोपहर से भीषण आग धधक रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब डेढ़ किलोमीटर तक का जंगल जलकर खाक हो गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में कीमती इमारती पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर में अचानक पहाड़ पर आग भड़क उठी, जो तेज हवाओं के कारण लगातार फैलती गई। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों के मुताबिक वन विभाग द्वारा शाम 7 बजे तक आग पर काबू पाने के ठोस प्रयास नजर नहीं आए। घटना को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते यदि प्रयास किए जाते तो इतनी बड़ी क्षति से बचा जा सकता था। आग के कारण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है बल्कि आसपास भी दहशत है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोई स्पष्ट स्थिति नहीं बन पाई है। अब देखना यह होगा कि वन विभाग कब तक इस भीषण आग पर नियंत्रण पाने में सफल होता है।

Next Post

चला गया अनुपम... पर तीन जिंदगियों में धड़कता रहेगा उसका जीवन

Tue Mar 24 , 2026
शाजापुर, कभी-कभी जिंदगी बहुत जल्दी हार मान लेती है… लेकिन कुछ लोग जाते-जाते भी जिंदगी बांट जाते हैं। शुजालपुर के 34 वर्षीय अनुपम नालमे अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका दिल, उनका जीवन, उनकी सांसें अब तीन अलग-अलग शरीरों में धड़केंगी। उनका जाना एक परिवार के लिए असहनीय […]

You May Like