संजय यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मप्र में जबलपुर से संजय यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व संजय यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जबलपुर महानगर जिला अध्यक्ष के दायित्व में कार्य कर रहे थे।

संजय यादव को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के साथ सभी जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Next Post

भाजपा के स्वामी विवेकानंद मंडल, आचार्य विद्यासागर मंडल की कार्यकारिणी घोषित

Sun Mar 22 , 2026
 जबलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा जबलपुर महानगर के जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के अनुमोदन के बाद जबलपुर महानगर अंतर्गत स्वामी विवेकानंद मंडल एवं आचार्य विद्यासागर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई है।लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, राज्यसभा सांसद […]

You May Like