
जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में सोमवार को बारहवीं कक्षा में संस्कृत विषय लेने वाले विद्यार्थियों का पेपर था, जिसमें 506 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। सहायक संचालक आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को हायर सेकंडरी में संस्कृत विषय का पेपर आयोजित हुआ। यह परीक्षा जिले के 35 केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें 511 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे लेकिन 506 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित थे जबकि 5 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे। बोर्ड परीक्षा को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा अनुभाग स्तर, जिला स्तर तथा विकासखण्ड स्तर पर निरीक्षण दलों (फ्लाइंग स्क्वाड) का गठन किया है। वहीं, जिले में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिये जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया है। परीक्षा वाले दिन टीम ने सभी केंद्रों में पहुंचकर आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया और संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों की जांच भी की। लेकिन कोई भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया।
