
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में आरोपी युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत कर दी. लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार नाबालिग कक्षा 7वीं की छात्रा है. गुरुवार को दोपहर के जब वह अपने घर के सामने खेल रही थी. इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दिनेश भी वहां पहुंचा और बच्ची को देखकर अश्लील हरकतें करने लगा. बच्ची के परिजनों ने आरोपी को देखा और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. नाबालिग के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है. आरोपी के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि वह दिहाड़ी मजदूर है और उसका परिवार करोंद इलाके में रहता है.
