क्रिकेट मैच देखते समय आया नोटिफिकेशन, मोबाइल अपडेट करते ही उड़े 65 हजार

जबलपुर: लार्डगंज के अंतर्गत रानीताल सर्वोदयनगर निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। मैच देख रहे युवक को शातिर ठग ने मोबाइल अपडेट करने का नोटिफिकेशन के झांसे में लेकर पीडि़त के दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 65 हजार रुपये पार कर दिए।पुलिस के अनुसार पीडि़त इरमिया चौधरी (42) मोबाइल पर बीबीटीव्ही ऐप के माध्यम से क्रिकेट मैच देख रहे थे। तभी मोबाइल पर सिस्टम अपडेट का एक नोटिफिकेशन आया। इरमिया को लगा कि यह सामान्य मोबाइल अपडेट है और उन्होंने प्रक्रिया शुरू कर दी।

जैसे ही मोबाइल अपडेट मोड पर गया, बैकग्राउंड में लगातार व्हाट्सएप मैसेज आने शुरू हो गए। इसी दौरान उनके मोबाइल स्क्रीन पर यूनियन बैंक से 10 हजार रुपये कटने का मैसेज फ्लैश हुआ। घबराकर जब उन्होंने अपना खाता चेक किया, तो पता चला कि पैसे वाकई निकल चुके हैं। संदेह होने पर जब पीडि़त ने अपना एसबीआई बैंक अकाउंट चेक किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ठगों ने उस खाते से भी दो किस्तों में 20 हजार और 35 हजार रुपये निकाल लिए थे। साइबर हमले को भांपते हुए पीडि़त ने तुरंत अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया, लेकिन तब तक उनके खातों से कुल 65 हजार रुपये की चपत लग चुकी।

Next Post

अनिल अंबानी ऋण धोखाधड़ी मामले में सीबीआई के समक्ष हुए पेश

Thu Mar 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) से जुड़े कथित 2,929.05 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में गुरूवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। इसके पहले श्री […]

You May Like