विवि ने प्रस्तुत किया घाटे का बजट, बघेली शोध पीठ के लिये 40 लाख

रीवा: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कार्य परिषद की सामान्य बैठक में पुनरीक्षित बजट 2025-26 एवं अनुमानित बजट 2026-27 व वित्त वर्ष 2024-25 का वार्षिक लेखा प्रस्तुत किया गया. जिसे कार्यपरिषद द्वारा अनुमोदन प्रदाय किया गया.वित्त वर्ष 2026-27 का बजट 3813.63 लाख घाटे का प्रस्तुत किया गया एवं प्रस्तुत बजट में रामायण शोध पीठ हेतु रूपये 70.00 लाख एवं बघेली शोध पीठ हेतु रूपये 40.00 लाख का प्रावधान किया गया साथ ही नवीन निर्माण कार्यों हेतु 462238 लाख प्रावधान किया गया है.

नवीन निर्माण कार्यों हेतु राशि प्रावधानित किये जाने के फलस्वरूप वित्त वर्ष 2026-27 का बजट 3813.63 लाख (अड़तीस करोड़ तेरह लाख तिरसठ हजार) घाटे का है तथा उक्त घाटे की प्रतिपूर्ति विश्वविद्यालय द्वारा नवीन व्यावसायिक/ रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का संचालन कर किया जावेगा. बजट में कहा से आय प्राप्त होगी और कहा कितना खर्च होगा पूरा ब्यौरा दिया गया. बैठक में कुलगुरू, कुलसचिव सहित कार्य परिषद के सदस्यगण मौजूद रहे

Next Post

सीएम हेल्पलाइन में विभागों की रैंकिंग संतोषजनक नही

Tue Mar 17 , 2026
रीवा: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की.कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी फरवरी माह में दर्ज शिकायतों तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें. सीएम हेल्पलाइन […]

You May Like