सीएम हेल्पलाइन में विभागों की रैंकिंग संतोषजनक नही

रीवा: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की.कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी फरवरी माह में दर्ज शिकायतों तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें. सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में विभागों की रैंकिंग संतोषजनक नहीं है. लंबित आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करके विभाग की रैंकिंग सुधारें.

विभाग की रैंकिंग ए श्रेणी में सुनिश्चित करें. राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नगरीय निकाय तथा श्रम विभाग आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें. जिला आपूर्ति अधिकारी एलपीजी से संबंधित सभी शिकायतों का 24 घंटे में निराकरण सुनिश्चित करें. कलेक्टर ने कहा कि किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व्यापक अभियान चलाकर टीके लगवाने के लिए 14 और 15 वर्ष की किशोरियों तथा उनके अभिभावकों की काउंसलिंग करें. कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था, सडक़ों में सुधार, समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन की तैयारियों तथा बिजली आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए

Next Post

गुरूकुल पाठशाला में बच्चो को बताया सकारात्मक सोच का महत्व

Tue Mar 17 , 2026
रीवा: रीवा शहर के अमहिया थाना परिसर में संचालित गुरुकुल पाठशाला में आज एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विश्वमंगल्य सभा की टीम बच्चों के बीच पहुंची और उन्हें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों का संदेश दिया. संस्था की अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शरदेंदु तिवारी के मार्गदर्शन में […]

You May Like