भोपाल। भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा आज, मंगलवार को दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण एवं प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मानस भवन, श्यामला हिल्स में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
समिति के महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि यह पहल भोपाल उत्सव मेला समिति, रत्ना निधि चैरिटेबल ट्रस्ट (मुंबई) और रोटरी क्लब भोपाल हिल्स के संयुक्त तत्वाधान में की जा रही है।
