
उज्जैन। भतीजे के फांसी लगाने की खबर मिलने पर गर्मी में शामिल होने जा रहे वृद्ध दंपति को रास्ते में डंपर चालक ने कुचल दिया। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई पति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम पाटपाला शराब दुकान के सामने टीवीएस एक्सएल पर सवार बुजुर्ग दंपत्ति को डंपर चालक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सामने आया कि पत्नी की मौत हो चुकी है पति घायल है दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया और जानकारी जुटा गई तो मृतक पत्नी का नाम चंदाबाई कुसमरिया 52 वर्ष और घायल पति का नाम रतन कुसमरिया 55 वर्ष निवासी सिद्धिपुर निपानिया तहसील तराना होना सामने आया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि चंदा बाई के भतीजे जीवन में रविवार दोपहर ग्राम नरवर स्थित अपने घर पर फांसी लगा ली थी। उसकी मौत होने पर चंदाबाई और पति रतनलाल दोनों गमी में शामिल होने के लिए मानपुरा नरवर जा रहे थे। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चंदाबाई का शव परिजनों को सौंपा। वहीं डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार मृतक चंदाबाई के भतीजे जीवन पिता तेजू लाल धौलपुरे ने रविवार को सुसाइड नोट लिखने के बाद फांसी लगाई थी। जिसमें लिखा था कि मेरे बेटे को राखी बांधने वाली महिला भूरी पति राहुल ने मेरा घर बर्बाद कर दिया है। कुछ दिन पहले उसने मेरी बेटी को लखन नायक के साथ भगवा दिया था। मेरी समाज में काफी बदनामी हुई है इसलिए यह कदम उठा रहा हूं।
