त्योहारों की शांति व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक

सिंगरौली: कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता और एसपी मनीष खत्री की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सदस्यों से कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी त्योहार भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं। उन्होंने मिलाद-उन-नबी, गणेश प्रतिमा विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा के आयोजनों को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

प्रभातफेरी एवं वाहन रैली निर्धारित समय और मार्ग से ही निकालने तथा गणेश प्रतिमा का विसर्जन केवल चिन्हित स्थलों पर करने पर सहमति बनी। नगर निगम को साफ-सफाई और विसर्जन स्थलों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने, वहीं सीएमएचओ को एम्बुलेंस व चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पंडाल व्यवस्थापकों से वॉलेंटियर नियुक्त करने और रात्रि में सतर्कता बरतने की अपील की। बैठक में एएसपी अभिषेक रंजन, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

जूनियर डॉक्टरों को चाकू मारने वाले गिरफ्तार

Thu Aug 28 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के सामने 24 अगस्त को जूनियर डॉक्टरों को चाकू मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस के मुताबिक विष्णु सुथार 24 वर्ष निवासी जैन मंदिर के सामने शास्त्रीनगर तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like