जूनियर डॉक्टरों को चाकू मारने वाले गिरफ्तार

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के सामने 24 अगस्त को जूनियर डॉक्टरों को चाकू मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस के मुताबिक विष्णु सुथार 24 वर्ष निवासी जैन मंदिर के सामने शास्त्रीनगर तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मेडिकल अस्पताल में इंटरशिप कर रहा है.

24 अगस्त को रात 11-50 बजे अपने जूनियर अंकित रघुवंशी के साथ मोटर सायकल में चाय पीने मेडिकल अस्पताल के सामने मनोहर चाय दुकान गया था जहॉ गाड़ी खड़ी करके चाय लेने जा रहा था, डॉक्टर रोहित सोलंकी भी वहीं खड़े थे वहां अज्ञात लडक़ों में से एक लडक़ा उसे गाड़ी हटाने के लिये कहने लगा, उसने एवं रोहित ने गालिया देने से मना किया तो उक्त लडक़े के 3 साथी भी हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। 2 लडक़ों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे ने चाकू से हमला कर दिया था।

रोहित ने बीच बचाव किया तो उस पर भी चाकू से हमला किया और भाग गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी विष्णु पिता राजू पटेल 23 वर्ष, अमन धुर्वे पिता दिनेश धुर्वे 20 वर्ष दोनों निवासी शाहीनाका संजीवनी नगर, दीपक पिता राजा पटेल 22 वर्ष निवासी भूलन लार्डगंजन को गिरफ्तार किया है।

Next Post

पुलिस पंचायत में रिश्तों के बिखरते बंधन पर मरहम

Thu Aug 28 , 2025
विदिशा: वरिष्ठ नागरिकों को न्याय दिलाने और पारिवारिक विवादों का हल निकालने के उद्देश्य से 27 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशानुसार हुई इस बैठक में एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे सहित कोर कमेटी सदस्य डॉ. सचिन, […]

You May Like

मनोरंजन