घर में मृत अवस्था में मिला युवक का शव

रतलाम। शहर से लगे गंाव में एक युवक का शव घर के अंदर मिला। घटना का खुलासा तक हुआ जब पिता लौटे और उन्होंने घर का दरवाजा खोला। बताया जा रहा है कि युवक की मौत घर के अंदर हुई और शव दो दिन तक घर में ही रहा। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्रीलाल पिता वरदीचन्द सुतार 60 वर्षीय निवासी ग्राम डोसीगांव ने पुलिस को बताया की में और मेरा बेटा राजु पिता बद्रीलाल सुतार 35 वर्षीय दोनों अकेले डोसी गांव में रहते है। बाकी दो बेटे अपनी पत्नी और बच्चो के साथ अलग रहते है। दो माह पूर्व बेटे राजू को हार्ट अटैक की दिक्कत हुई थी। जिसके इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद इंदौर में भर्ती करवाया था। कुछ दिनों के इलाज के बाद बेटा राजू दवाइयां लेकर घर आ गया।

दो दिन पूर्व मेरी तबियत खऱाब हो गई, इलाज के लिए में सरकारी अस्पताल गया हुआ था। वापस घर लौटा तो दरवाजा खटखटाया, परन्तु दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोडऩे पर बेटा राजू मृत अवस्था में मिला।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया की शव दो दिन पुराना होने की वजह से चमड़ी भी गल गई। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा है। जिसके बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Next Post

कांशीराम को मिले भारत रत्न, धौलपुरे ने किया राहुल गांधी की मांग का स्वागत

Sun Mar 15 , 2026
भोपाल। कांग्रेस नेता प्रवीण धौलपुरे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से कांशीराम को मरणोपरांत सम्मानित करने की उठाई गई मांग का स्वागत और समर्थन किया है। धौलपुरे ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन दलितों, पिछड़े वर्गों और वंचित समाज को […]

You May Like