जांच में खुलासा: हल्लू की हुई थी हत्या, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ककरहाई रपटा तालाब के पास ग्राम पडऱी में तीन मार्च को हल्लू कोल 60 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर की हत्या की गई थी। मर्ग जांच में कत्ल का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक पुलिस के मुताबिक छत्तरपुर निवासी हल्लू कोल, रामनाथ केवट, रघुवीर केवट एवं स्वराज केवट के यहां खेत ताकने के लिये लगभग 2 वर्ष से ककरहाई रपटा तालाब के पास बनी रघुवीर की टपरिया में रहते थे।

तीन मार्च को हल्लू का शव मिला था जिसके सिर में चोट के निशान थे। जांच में खुलासा हुआ कि तीन मार्च की सुबह लाठी, डंडा से हमला कर हत्या कर उसकी हत्या की गई थी। हत्या किसने और किन कारणों से की गई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

Next Post

गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 26 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग को नहीं मिली गर्भपात की अनुमति, मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद अदालत ने जताई जान का खतरा

Fri Mar 13 , 2026
अहमदाबाद | गुजरात हाई कोर्ट ने वडोदरा की एक दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग द्वारा अपने 26 सप्ताह के भ्रूण को गिराने की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने वडोदरा के एसएसजी (SSG) अस्पताल के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला सुनाया। डॉक्टरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि […]

You May Like

मनोरंजन