सत्य परेशान हो सकता, पराजित नहीं : आप

नयी दिल्ली 20 जून (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।

आप ने श्री केजरीवाल को जमानत मिलने पर एक्स पर कहा “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। भाजपा की ईडी की तमाम आपत्तियों को ख़ारिज करते हुए न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा “अदालत पर भरोसा है। केज़रीवाल को जमानत। सत्य की जीत।”

उल्लेखनीय है कि कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली एक अदालत ने आज श्री केजरीवाल को जमानत दी है।

Next Post

देश के खिलाफ साजिश हो सकती है पेपर लीक के प्रकरण : अखिलेश

Thu Jun 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लखनऊ 20 जून (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि फरवरी माह में पुलिस भर्ती व समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब नीट परीक्षा को मजाक बना दिया […]

You May Like

मनोरंजन