स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का प्रतीक है योग: शुक्ल

भोपाल, 20 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और इसे प्रत्येक व्यक्ति की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

आधिकारिक जानकारी में श्री शुक्ल ने आह्वान किया है कि सभी नागरिक अपने जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने महर्षि पतंजलि के योगसूत्र का उद्धरण देते हुए कहा है कि ‘योग: चित्तवृत्ति निरोध:।’ अर्थात, योग चित्त की वृत्तियों का निरोध है। मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त करने में सहायक है। यह अत्यंत गर्व का विषय है कि योग, जो हमारे ऋषियों की अनमोल देन है, आज पूरे विश्व में स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का प्रतीक बन चुका है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि हमारे मन और आत्मा को भी शांति और संतुलन प्रदान करता है। इसे आप अकेले या अपने परिवार के साथ मिलकर कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री ने माता-पिता, अभिभावकों और युवाओं से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों छोटे भाई बहनों को प्रारंभिक आयु से ही योग का महत्व सिखाएं और उन्हें इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करें।

 

Next Post

मोदी को यादव ने दी प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Thu Jun 20 , 2024
भोपाल, 20 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। डाॅ यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर तीसरे कार्यकाल की बधाई देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विश्वास जताया कि श्री […]

You May Like