मोदी सरकार ने छीन ली है लोकसभा अध्यक्ष की आजादी : प्रियंका

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मोदी सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष नाम की संस्था की आजादी खत्म कर दी है लेकिन विपक्ष उसे बचाने में लगा है। उन्होंने कहा कि इसी मसले पर व्यापक चर्चा के मकसद से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। श्रीमती वाड्रा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि मोदी सरकार ने अध्यक्ष की स्वतंत्रता छीन ली है। ये लोग हर संस्था को खत्म करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा “हम हर उस संस्था को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जिनके ऊपर भारत का लोकतंत्र टिका हुआ है। भाजपा के लोगों को यही बातें पचती नहीं हैं, इसलिए वे सदन को मुद्दों से भटकाने की कोशिश करते हैं। मेरी दादी इंदिरा जी कहती थीं- कोई नकली बनने की कोशिश करे या झूठी इमेज दिखाए, देश की जनता उसकी सच्चाई जान ही जाएगी।”

उन्होंने सदन के बाहर भी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा “मेरे भाई राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं। वो देश में एक ही व्यक्ति हैं, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं हैं। भाजपा ने उन्हें रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, सोशल मीडिया कैंपेन चलाए, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। आज लोग देख रहे हैं कि राहुल गांधी सच बोलने से पीछे नहीं हटते, इसलिए सत्ता में बैठे लोगों को इनके सच से डर लगता है।” श्रीमती वाड्रा ने कहा कि देश के किसान परेशान हैं, देश की सारी संपत्ति अडानी-अंबानी को दे दी गई है, लेकिन इस बारे में सवाल पूछने पर सरकार से कोई जवाब नहीं देता। संसद में वंदे मातरम पर चर्चा होती है, नेहरू जी, इंदिरा जी की बातें उठती हैं, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, ट्रेड डील जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं होती।

Next Post

रेनो ग्रुप ने की पांच साल में 36 नये मॉडल उतारने की घोषणा

Tue Mar 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) वाहन निर्माता रेनो ग्रुप ने अगले पांच साल में 36 नये मॉडल उतारने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को एक नयी रणनीतिक योजना ‘फ्यूचरेडी’ की घोषणा की जिसके तहत साल 2030 तक 36 नये मॉडल बाजार में पेश करने की योजाना है। इनमें […]

You May Like

मनोरंजन