रंग पंचमी के अवसर पर व्यापारी संघ ने आयोजित किया होली मिलन

सीधी। रंग पंचमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापारी संघ सीधी के तत्वाधान में रविवार को शहर के गंगोत्री रिजार्ट में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सीधी शहर के वरिष्ठ एवं युवा व्यापारी साथी शामिल होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और हमारे पारम्परिक फगुआ गीत का आनंद लिया।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता द्वारा सभी व्यापारियों को प्रेम, बुराई पर अच्छाई के विजय और आपसी भाईचारा को बढ़ाने वाले इस त्यौहार की शुभकामनाएं दी।

रंग पंचमी के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापारी संघ के महामंत्री भीम कामदार, उपाध्यक्ष हरिहर सोनी, संतोष गहरवार, कोर कमेटी के सदस्य दिलीप सितानी, विनय सिंह परिहार वीनू, चंद्रभान बसंतानी, पंकज सिंह चौहान, भैया लाल गुप्ता, श्रीराम सोनी, अजय गुप्ता, अमित सोनी, वीरेन्द्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, मार्तण्ड मिश्रा, जितेन्द्र गुप्ता, नवीन द्विवेदी, राजेन्द्र सेन, युवा व्यापारी संघ सेमरिया के अध्यक्ष रामजी गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, धर्मेन्द्र सोनी, किशन केसरवानी, अनुराग गुप्ता एवं अन्य व्यापारी साथी शामिल हुए।

महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेविका के रूप में कार्यरत प्रमुख महिलाओं का व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं उनकी टीम के द्वारा सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अजिता द्विवेदी, डॉ.लक्ष्मी सितानी, पूनम सोनी, निशा सक्सेना, शांती रावत एवं अन्य मातृशक्तियों का शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

००

भारत के वल्र्ड कप जीत पर मनाई खुशी

होली मिलन एवं महिला दिवस के साथ-साथ बीते रविवार भारत-न्यूजीलैंड के वल्र्ड कप के फाइनल मैच का संचालन बड़ी स्क्रीन मे किया गया और भारत के शानदार विजय पर भारतीय टीम और सभी को बधाई और शुभकामनाएं देकर आतिशबाजी की गई।

Next Post

सीधी जिले के जनपद सदस्य का चुनाव हाईकोर्ट ने किया निरस्त

Mon Mar 9 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में प्रत्याशी द्वारा नामांकन में आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने पर सीधी जनपद सदस्य का चुनाव निरस्त कर दिया। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने निर्वाचन अधिकारी को दोबारा चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि सीधी जिले के रामपुर नैकिन […]

You May Like

मनोरंजन