दिल्ली के नांगलोई में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, गुस्साई भीड़ ने लगायी बस में आग

नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) दिल्ली के नांगलोई इलाके में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा कई अन्य लोग घायल हो गये। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुस्साई भीड़ ने डीटीसी की, जिस बस में आग लगाई है, वह दुर्घटना में शामिल नहीं थी।

वहीं, पुलिस नियंत्रण कक्ष (सीपीआर) को फोन पर इस घटना की जानकारी देने वाले व्यक्ति ने बताया था कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

दुर्घटना के बाद, गुस्साई स्थानीय भीड़ ने डीटीसी बस में आग लगा दी, जिसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

 

 

Next Post

मैं वर्ल्ड कप के लिए लड़ रहा था तो मेरा बेस्ट निकल कर आया: संजू सैमसन

Mon Mar 9 , 2026
अहमदाबाद, 09 मार्च (वार्ता) भारत ने अहमदाबाद में फाइनल में इतिहास रच दिया, वह अपने घर में टी 20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीतने वाली पहली टीम बन गई और कुल मिलाकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई। जियो हॉटस्टार के ‘हायर मैच सेंटर लाइव ’ पर बात करते हुए, ईशान किशन, […]

You May Like