गेर में रंग, फोम और मस्ती…ढोल पर थिरके युवा

रतलाम। शहर में रविवार को रंगपंचमी पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गेर में शामिल होने के लिए सुबह से ही युवाओं की टोलियां रानीजी के मंदिर पहुंचने लगी थीं। दो फायर फाइटर से रंगों की बौछार करने के साथ ही गुलाल उड़ाने वाली मशीन से गुलाल और फोम उड़ाया गया। जिस मार्ग से गेर निकली वहां चारों ओर रंग-रंग ही नजर आया।

इस बार धानमंडी क्षेत्र से निकली गेर में ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर युवा झूमते हुए नजर आए। गेर का आयोजन रतलाम जनजागृति सांस्कृतिक मंच के अक्षय मित्र मंडल और नर नारायण ग्रुप द्वारा किया गया। गेर में सबसे आगे घोड़े और ऊंट के साथ बैंड, डीजे, ढोल-ताशों की टोलियां चल रही थी। गेर के दौरान मशीनों से करीब 20 क्विंटल से अधिक रंगीन गुलाल उड़ाया गया। जबकि फायर फाइटर से गुलाबी रंग के पानी की बौछार की गई। युवाओं की टोलियां रंगों से सराबोर होकर गेर अलग-अलग रूप झध धारण कर नाचते-गाते शामिल हुई। दोपहर 12 बजे शुरू हुई गेर शाम 4.30 बजे तक चलती रही। घास बाजार चौराहे से लेकर चांदनीचौक तक पूरी सडक़ रंगों में रंगे युवाओं से भरी पड़ी थी। चांदनीचौक में अलग से फुव्वारों लगाकर आयोजन किया। चौमुखीपुल पर गेर को देखने शहरवासी परिवारों के साथ भी पहुंचे।

दो फायर फाइटर से उड़ाया रंग: गेर में मशीन से गुलाल उड़ाने के साथ ही दो फायर फाइटर से रंगों की बौछार की गई। इन बौछारों में भीगने के लिए युवा आतुर थे। हर जगह और चौराहे पर फायर फाइटर से रंगों की बौछारे करने के साथ ही गुलाल उड़ाया गया।

 

रेलवे अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने होली मिलन

 

दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में रिटायर्ड रेलवे अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं व्यक्त की।संगठन की अध्यक्ष पद्मश्री डॉ लीला जोशी सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा निदेशक ने सभी को होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेल अधिकारी आर एच परदेसी, आर के श्रीवास्तव, आर पुंडीर,पी परमार, एल कायस्थ, टी एस कुंगवानी, जी एस सिसोदिया, एस बरमेचा, आर सी विमल, पी सी चौधरी, एल एस शर्मा, वी के यादव, एस के निगम, आर के ममतानी,एस सी गोयल, एस आर व्यास आदि सपरिवार उपस्थित थे।

Next Post

हार्डवेयर दुकान में आग,डेढ़ घंटे में पाया काबू

Sun Mar 8 , 2026
रतलाम। टैंकर रोड स्थित विनोबा नगर में रविवार दोपहर एक हार्डवेयर और सेनेटरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग श्री राम हार्डवेयर एंड सेनेटरी नामक दुकान […]

You May Like