ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए डील पर साइन हो चुके हैं, जल्द दी जायेगी विस्तृत जानकारी

वॉशिंगटन, 16 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर पहले ही हस्ताक्षर हो चुके हैं।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘बहुत जल्द’ इसके विवरण जारी किये जायेंगे। यह बयान शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होने वाले औपचारिक हस्ताक्षर समारोह से ठीक पहले आया है।

हालांकि बीबीसी के अनुसार, यह समझौता अब भी रहस्य के घेरे में है और इसके बहुत कम विवरण अब तक सार्वजनिक किये गये हैं।

मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने बताया कि इस समझौते में लेबनान में ‘सैन्य अभियानों’ को समाप्त करना शामिल है। ईरान ने भी लेबनान में युद्ध की समाप्ति को इस समझौते का एक ‘अटूट’ हिस्सा बताया है।

वहीं दूसरी तरफ इजरायल ने कहा है कि उसकी सेनाएं अनिश्चित काल के लिए लेबनान में बनी रहेंगी। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है’ और इजरायल को ‘सतर्क रहना’ होगा, जिसमें दक्षिण लेबनान में इजराइल के बनाये गये ‘बफर जोन’ में बने रहना शामिल है।

 

 

Next Post

आधी रात को बैंक में घुसा चोर, सायरन सुनते ही भागा

Tue Jun 16 , 2026
ग्वालियर: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में स्थित एक बैंक में तड़के सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है. आरोपी बैंक के पीछे बने बाथरूम को तोड़कर अंदर घुसा था. हालांकि जैसे ही चोर बैंक में घुसा तो बैंक के बाहर पुलिस की गाड़ी का सायरन बजने लगा, […]

You May Like