भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ. राजधानी के 25 वर्षीय ईशान भटनागर ने पांचवा स्थान प्राप्त किया. इशान भटनागर का जन्म वर्ष 2001 में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था. उसके बाद उनके माता-पिता भोपाल में रहने लगे. उनके पिता अमिताभ भटनागर अटलबिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में असिस्टेंट प्रिंसिपल पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हुए. इनकी माता विनीता भटनागर वर्तमान में आरजीपीवी कॉलेज में प्रोफेसर है.यहां रहकर उनकी 12 वीं तक पढ़ाई डीपीएस स्कूल में हुई. उसके बाद उन्होंने क्लेट की परीक्षा पास पर दिल्ली के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीएएलएलबी किया. उसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और वर्ष 2024 में परीक्षा दी. जिसमें उन्होंने 276 रैंक के साथ पास हुए और उनका आईआरएस के पद पर सिलेक्शन हुआ, लेकिन उनको आईएएस बनने की इच्छा ने एक बार फिर से यूपीएससी की परीक्षा देने का निर्णय लिया. यह तैयारी उन्होंने नागपुर में असिस्टेंट कमिश्नर की ट्रेनिंग करते हुए की. उसके बाद वर्ष 2025 में फिर से यूपीएससी की परीक्षा में बैठे. जिसमें उन्होंने देश में पांचवा स्थान प्राप्त किया. इस बार खास बात यह रहीं कि यूपीएससी में पास होने वाले भोपाल से वह अकेले ही है.
ईशान भटनागर ने एक वीडियो संदेश जारी कर शिक्षकों और मार्गदर्शकों का धन्यवाद दिया है. वर्तमान में वह नागपुर में असिस्टेंट कमिश्नर के पद का प्रशिक्षण ले रहे हैं.
