शराब के नशे में पति ने अपने ही घर में लगाई आग

सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र के पेड़ताली गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने ही घर में आग लगा दी। घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मोरवा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि पेड़ताली निवासी रामनरेश प्रजापति शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद करता था। बुधवार को भी उसने अपनी पत्नी अमरौती देवी के साथ मारपीट की थी, जिससे उनके सिर में चोट आई थी। डर के कारण अमरौती देवी अपने बच्चों के साथ दूसरे के घर चली गई थीं।
शुक्रवार की रात करीब 1 बजे रामनरेश प्रजापति ने घर में रखे कपड़ों को इकट्ठा कर पहले उनमें आग लगाई और बाद में घर के दक्षिणी हिस्से में आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रामनरेश प्रजापति कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार लेकर लोगों की ओर दौड़ पड़ा, जिससे लोग आग बुझाने में असफल रहे।
इसके बाद रामनरेश के बेटे ने मोरवा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप
रामनरेश प्रजापति की पत्नी अमरौती देवी ने बताया कि उनका पति वर्षों से शराब के नशे में घर में विवाद और मारपीट करता रहा है। बुधवार को भी उसके द्वारा मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में चोट आई थी। मारपीट से डरकर वह अपने बच्चों के साथ दूसरे के घर चली गई थीं।

Next Post

उत्तराखंड ने रचा इतिहास, भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू करने में बना देश का नंबर 1 राज्य, स्मार्ट पुलिसिंग और डिजिटल साक्ष्य प्रणाली में गाड़ा सफलता का झंडा

Sat Mar 7 , 2026
देहरादून | भारत की नई न्यायिक और कानून प्रवर्तन प्रणाली को धरातल पर उतारने में उत्तराखंड ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नवीनतम डैशबोर्ड के अनुसार, उत्तराखंड 93.46 के स्कोर के साथ हरियाणा और असम जैसे राज्यों को पछाड़कर नंबर वन बना है। […]

You May Like

मनोरंजन